Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

शिक्षक समायोजन में 30 अप्रैल की छात्रसंख्या को आधार बनाने पर आपत्ति, हाईकोर्ट ने सरकार को किया जवाब तलब

इलाहाबाद : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में हो रहे समायोजन पर राज्य सरकार से जानकारी मांगी है।
समायोजन के खिलाफ शिक्षकों की तरफ से दाखिल एक याचिका पर न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल सुनवाई कर रहे हैं। अगली सुनवाई 28 जुलाई को होगी। 1याचिका में समायोजन के लिए ली गई 30 अप्रैल की छात्र संख्या पर आपत्ति जताई गई है। मामले में तथ्य यह है कि बेसिक शिक्षा नियमावली के अनुसार किसी भी काम के लिए सत्र शुरू होने के तीन माह बाद की छात्र संख्या ली जाएगी। इसी आधार पर पहले 30 सितंबर की छात्र संख्या ली जाती रही है, लेकिन अब सत्र अप्रैल से शुरू होता है और जून में छुट्टी होती है इसलिए छुट्टी को घटाकर तीन माह लिया जाना चाहिए। लिहाजा 30 जुलाई की छात्र संख्या ली जानी चाहिए। गौरतलब है कि शासन ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को 18 जुलाई तक समायोजन का निर्देश दिया है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news